आधुनिका अध्याय 12 तुम्हारे लिए
शिरीष का फोन काटने के बाद वनिता को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे। वो चाहती तो उसे धूल में मिला सकती थी। उसकी नौकरी और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा सकती थी। एक शिकायत करके उसके इस खोखले दावे की हवा निकाल सकती थी कि वनिता उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। पर वो शिरीष को बेहद प्यार करती थी इसलिए उसने एक आखिरी कोशिश करने का निश्चय किया। वो शिरीष के घर पहुंच गई। ' प्रणाम मां।' वनिता को अपने घर आया देख कर शिरीष चौंक गया। ' प्लीज बैठिए। आपसे कुछ बात करनी है।' 'मां मेरा नाम वनिता है। मैं शिरीष के साथ काम करती हूं। ' ' हाँ, बताया था उसने तुम्हारे बारे में।' ' मां मैं जो कहने जा रही हूं शायद आपको मेरी बेअदबी लगे लेकिन मेरे पास अब और कोई रास्ता नहीं है। मैं और शिरीष एक दूसरे को पसंद करते हैं. शादी भी करना चाहते हैं।पर शिरीष के लिए आपकी इच्छा ही सब कुछ है माँ। मैं जानती हूं आपने मेरे बारे में अच्छी बातें नहीं सुनी। पर सच ये है कि वो सब लोगों की ईर्ष्या में लगाई हुई आग है। मैं असलियत में वैसी नहीं ह...